बुधनी। शाहगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक रमाकांत भार्गव ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. बीईओ डॉ. डी. बड़ोदिया ने बताया कि विकासखंड राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है. बुधनी में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में शाहगंज में डॉ. मनीष सिंगरौली, सुपरवाइजर चौहान सिंह चौहान, सुरेश वर्मा, भागीरथ प्रसाद सहित एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
