
ग्वालियर। पल्लीवाल महिला मंडल ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह जैन छात्रावास पर समाजसेवा की शपथ के साथ आयोजित हुआ। वर्षभर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। मनोरंजन, हाउजी गेम खिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि जैन, उपाध्यक्ष आरती जैन, सचिव शशि जैन, सहसचिव संगीता जैन, कोषाध्यक्ष मिनी जैन, सह कोषाध्यक्ष राधा जैन, सांस्कृतिक मंत्री शोभना जैन ने शपथ ली। इस अवसर पर पल्लीवाल महिला मंडल ग्वालियर की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि पल्लीवाल जैन समाज की महिलाओं को सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगी।
