पंचांग 10 जुलाई 2026:-
रा.मि. 19 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण एकादशी भृगुवासरे रात 1/21, भरणी नक्षत्रे दिन 9/47, शूल योगे रात 1/43, वव करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार मेष दिन 3/25 से वृषभ, पर्व- योगिनी एकादशी व्रत, (स्मार्त), शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 10 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में बैचारिक अशांति रहेगी, सत्संग से मन आकस्मिक शांति ओर सुख रहेगा. संतोष बना रहेगा. व्यवसायिक तनाव रहेगा. पारिवारिक चिन्ता विवाद रहेगी. वर्ष के मध्य में राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई योजना का विचार होगा. वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में स्थिति सुदृढ रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक तनाव रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य व्यस्तता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में व्यय करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लगन और निष्ठापूर्वक कार्यो में सफलता मिलेगी.
—————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 10 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बालक सुंदर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा, शरीर से कोमल तथा भावुक होगा, दूसरों को शीघ्र ही अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होगा. पिता का भक्त होगा.
—————————————————–
मेष- अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते है. मित्रों की नाराजगी दुखी कर सकती है. अधिनस्थ वर्ग से सहयोग मिलेगा. बेरोजगारोंं को प्रयास करने पर सफलता मिलेगी.
वृषभ- अधिकारों के लिये संघर्ष करना पड़ सकता है. अविवाहित वैवाहिक कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे. आर्थिक कार्यो की पूर्ति होगी.धार्मिक कार्य बनने का योग है.
मिथुन- नये संपक्र संपक्र बीती बातको भूलकर काम में जुट जायें, सफल रहेंगे. अधिक वाक पटुता से काम बिगड़सकता है. पुराने मित्रों का सहयोग रहेगा.
कर्क- आपके विचारों से अधिकारी प्रभावित होंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है. अचानक लाभ. यात्रा में सावधानी रखें. पूज्यव्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
सिंह- मनचाहा काम मिलने से उत्साह रहेगा. राजकीय कार्य बनाने के आसार हैं. इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी. किसी अनसोचे कार्यमें व्यस्तता रहेगी.
कन्या- आपको अपने फैसले से पछताना पड़ सकता है. नये कार्य वृषभे बढ़ाने में परेशानी होगी. नौकरी में अधिनस्थ वर्ग के असहयोग से काम बिगड़ सकता है.
तुला- नये संपर्क आपकी तरक्की में सहायक रहेंगे. साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. मानसिक अस्थिरता रहेगी. व्यापार में प्रगति होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
वृश्चिक- जिम्मेदारी नहीं निभाने से परेशानी हो सकती है. विरोधी आरोप लगाने का प्रयास करेंगे. संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा.
धनु- झूठ बोलकर काम कराने का प्रयास हानिकारक हो सकता है. व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. कम परिश्रम से अच्छी सफलता मिलेगी.
मकर- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. कार्य क्षमता के बल पर अपनी पहिचान बना लेंगे. शत्रु वर्ग परास्त होगा. माता पिता का भक्त सहयोग मिलेगा. मान सम्मान मिलेगा.
कुम्भ- विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे. अटके काम पूरे होंगे. धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी. नवीन योजनाओं का विकास होगा. परिश्रम अधिक होगा.
मीन- विवादास्पद मामलों में समझौता करना पड सकता है, रोगी की चिन्ता रहेगी. अतिथि वृषभमन होगा. इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा.
—————————————————–
व्यापार-भविष्य:
आषाढ कृष्ण एकादशी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, चांवल, चांदी, नमक सरसों अलसी लाख गेहूं, जौ, चना के भाव में वृद्धि होगी, गुड, खांड के भाव मे ंसाधारण उठाव आयेगा. भाग्यांक 2612 है.
—————————————————–
