
रीवा। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की.
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी चालू माह में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की रैंकिंग सुधारें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विभाग रैंकिंग में सी और डी श्रेणी में न रहे. राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ऊर्जा विभाग तथा पीएचई विभाग लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. इन सभी विभागों में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं. सभी एसडीएम लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रतिवेदन दर्ज कराएं तथा प्रकरणों का निराकरण करें. सभी अधिकारी समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण कराएं. बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गेंहू उपार्जन के लिए सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी कर लें. राजस्व अधिकारी पंजीकृत किसानों द्वारा उपार्जन के लिए दर्ज रकबे का शत-प्रतिशत सत्यापन करें. सभी एसडीएम गिरदावरी तथा फसल कटाई प्रयोग का मौके पर जाकर सत्यापन करें. संकल्प से समाधान अभियान में शेष बचे आवेदन पत्रों का निराकरण कर पोर्टल पर प्रतिवेदन दर्ज कराएं.
