स्कूल का ताला तोड़कर बच्चों की फीस चोरी 

भोपाल, 9 जनवरी. रातीबड़ स्थित एक स्कूल के एकाउंट आफिस का ताला तोड़कर चोर दराज में रखी बच्चों की फीस चोरी कर ले गए. चोरी की रकम कितनी है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार नरेंद्र सोनी (45) शिव शक्ति नगर बागसेवनिया में रहते हैं. वह बरखेड़ी कला रातीबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर में प्रशासनिक अधिकारी हैं. बीती सात जनवरी की शाम करीब चार बजे स्कूल बंद होने के बाद स्टाफ अपने घर चला गया था. आठ जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे सफाई कर्मचारी पहुंचे तो एकाउंट आफिस का ताला और गेट टूटे हुए दिखे. सूचना के बाद नरेंद्र स्कूल पहुंचे तो पता चला कि बदमाश ने एकाउंट आफिस का ताला तोड़कर दराज में रखी बच्चों की फीस की रकम चोरी कर ली है. चोरी गई रकम का खुलासा कैशियर द््वारा रसीदों से मिलान के बाद हो पाएगा. बाद में नरेंद्र ने थाने जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया. आरोपियों की तलाश कर रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इधर निशातपुरा थानांतर्गत अंबर रेसीडेंसी, शंकराचार्य धाम छहघरा करोंद निवासी रजनीश राठौर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 15 हजार रुपए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

000000000

कथा सुनने पहुंचे बुजुर्ग की स्कूटर चोरी

भोपाल, 9 जनवरी. कमला नगर में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की स्कूटर चोरी हो गई. वह कथा सुनने के लिए जैन मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान मैदान खड़ी स्कूटर कोई ले उड़ा. कई अन्य स्थानों से भी दोपहिया वाहन चोरी हुए हैं. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार बसंत कुमार जैन (66) रिटायर्ड कर्मचारी हैं और कोटरा सुल्तानाबाद थाना कमला नगर में रहते हैं. सात जनवरी की सुबह करीब नौ बजे वह कथा सुनने के लिए नेहरू नगर स्थित जैन मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने अपनी स्कूटर मंदिर के सामने मैदान पर खड़ कर दी और कथा सुनने चले गए. करीब दो घंटे बाद वापस लौटे तो उनकी स्कूटर गायब था. आसपास तलाश करने पर भी जब स्कूटर नहीं मिली तो अगले दिन थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इधर एकता बिलाल कालोनी निशातपुरा में रहने वाले शादाब शेख इज्तिमा बाजार में कपड़े बेचने के काम करते हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपनी मोटर सायकिल इज्तिमा स्थित पार्किंग में खड़ी की और दुकान पर चले गए. शाम को वापस लौटे तो उनकी स्कूटर चोरी हो चुकी थी. इसी प्रकार एमपी नगर थानांतर्गत डीबी मॉल के सामने खड़ी सतीश और तेलियान गली हनुमानगंज से योगेश अग्रवाल की मोटर सायकिल चोरी हो गई. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

बदनाम करने की धमकी देकर मांगे 20 लाख 

Thu Jan 9 , 2025
महिला समेत 3 पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज भोपाल, 9 जनवरी. शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला फोटो और वीडियो वायरल करने तथा बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बीस लाख […]

You May Like