MP Debt Crisis: 6 लाख करोड़ के कर्ज पर बवाल, सिंघार ने पूछा- पैसा जा कहाँ रहा है?

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाए जाने पर सरकार जवाबदेही से बचती है और अहंकारपूर्ण रवैया अपनाती है।

सिंघार ने कहा कि जब विपक्ष ने इंदौर में दूषित पानी से कथित तौर पर 35 लोगों की मौत का मामला उठाया, तो सरकार ने जवाब देने के बजाय “औकात याद दिलाने” की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि यही स्थिति तब भी बनी जब कांग्रेस विधायकों ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर चर्चा की मांग की और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में उजागर कथित अनियमितताओं पर बहस कराने की बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश पर कर्ज़ बढ़कर लगभग छह लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने सवाल किया कि बिना पारदर्शी कारण बताए कर्ज़ क्यों लिया जा रहा है और उसकी अदायगी के लिए आम नागरिकों पर करों का बोझ क्यों डाला जा रहा है। सिंघार ने बजट पर सार्थक चर्चा से बचने और सही जानकारी उपलब्ध न कराने के लिए भी सरकार की आलोचना की।

धिरौली की 2,762 हेक्टेयर कोयला परियोजना का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विस्थापन झेल रहे आदिवासी परिवारों की अनदेखी कर नियमों को दरकिनार करते हुए भूमि आवंटित की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा और विधानसभा को “लोकतंत्र का मंदिर” बताते हुए कहा कि दलगत सीमाओं से ऊपर जनता ही सर्वोपरि है।

Next Post

एपस्टीन फाइल्स विवाद: महिला कांग्रेस का काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा

Fri Feb 27 , 2026
भोपाल। प्रदेश महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आयोजित किए। चर्चित “एपस्टीन फाइल्स” से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बाद महिला कांग्रेस ने नैतिक जिम्मेदारी तय करने और मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर यह आंदोलन किया। महिला कांग्रेस ने कहा कि […]

You May Like