पंचांग 19 मई 2026:-
रा.मि. 29 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया भौमवासरे शाम 6/49, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 12/29, धृति योगे रात 10/2, तैतिल करणे सू.उ. 5/21, सू.अ. 6/39, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 19 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा में अरूचि व व्यवधान होगा, अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा, वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का लाभ नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यहां सहयोग मिलेगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको निजी क्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के आदेश का पालन करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने का योग है.
——————————————————-
आज का भविष्य-मंगलवार 19 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक शांतिप्रिय, सौम्य, धैर्यवान तथा मिलनसार होगा, किसी तकनीकी विद्या का ज्ञाता होगा, कार्य करने की क्षमता अच्छी रहेगी, धार्मिक होते हुये पूजा पाठ में रूचि कम रहेगी, पिता का भक्त होगा.
——————————————————-
मेष- पुरानी मित्रता काम आयेगी, शुभ कार्यो में खर्च होगा, इच्छानुसार कार्य बनेगा, आय से अधिक धन खर्च होने का योग है.
वृषभ- कामकाज में उतार चढ़ाव रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अतिथि आगमन का योग है, निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगीं.
मिथुन- झगड़ों से परेशान होकर काम छोडऩे का मन बनेगा, धैर्य से काम लें, उच्च वर्गीय प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल बढ़ेगा, मित्र वर्ग आपकी मदद करेंगे.
कर्क- स्वास्थ्य सुधरेगा, धार्मिक रूचि बढ़ेगी, राजनेताओं से संपर्क बढ़ेगा, परिश्रम का लाभ मिलेगा, सावधानी पूर्वक कार्य करना हितकर रहेगा.
सिंह- निर्माण कार्य में प्रगति होगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा, मनोंवाछित सफलता प्राप्त रहेगी.
कन्या- भोतिक सुखों में वृद्धि होगी, लाभ में संतोष रहेगा, रोगी की चिन्ता रहेगी, व्यापारिक स्थिति को देखकर निर्णय करें.
तुला- साहस में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
वृश्चिक- मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती हे, परिश्रम प्रयास अयिाक करना होगा, गुमी वस्तु मिलेगी, फिजूल खर्च रोकने का प्रयास होगा.
धनु- शत्रुओं की पराजय होगी, आय में वृद्धि होगी, समयानुकूल उत्तम भोजन मिलेगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, प्रियजनों से मेलजोल बढेगा.
मकर- सामाजिक कार्यो में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक यात्रा का योग है, परिश्रम प्रयास करने से यथेष्ठ सफलता मिलेगी, मान सम्मान में वृद्धि होगी.
कुम्भ- केरियर में सफलता के लिये सही समय आ गया हे, पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी, व्यवसायिक मामलों में सहयोग रहेगा.
मीन- वाहन चलाते समय सावधानी रखें, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, दूसरों पर अधिक भरोसा न करें, संयम से काम लेना हितकर रहेगा.
——————————————————-
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, अरहर, मॅूग, मोठ, उड़द, ज्वार, बाजरा, मक्का, हल्दी, अरंडी, आदि में तिल, तेल, में तेजी होगी, जिस वस्तु में आज के बने भाव टूटें, उसी में मंदी की चाल चलेगी. भाग्यांक 6282 है.
——————————————————-
