सीहोर की बेटी रुपाली को जयाप्रदा ने दिया अवार्ड

सीहोर। कथक नृत्य की प्रतिभा शिल्पकार डॉ. रुपाली सोनी, डायरेक्टर सरस्वती कथक डांस कला केन्द्र को हैदराबाद में आयोजित इन्साईड मीडिया सक्सेस कार्यक्रम में नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2026 में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा के हाथों सेकथक नृत्य गुरु रत्न अवार्ड की उपाधि से सम्मानित किया गया.

डॉ. रुपाली सोनी सीहोर की निवासी हैं और उन्होंने कथक नृत्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने शास्त्रीय नृत्य, फोक नृत्य, नृत्य नाटिका एकल एवं सामूहिक नृत्य में प्रादेशिक, राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति प्राप्त की है. डॉ. रुपाली को इससे पहले भी 2019 में पत्रिका अचिवर अवार्ड, 2023 में वॉलिवूड अभिनेत्री सुधा चन्द्रन द्वारा इन्टरनेशनल अचिवर अवार्ड, 2023 में प्राईड अवार्ड एवं 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर गौरव सम्मान तथा 150 से अधिक बार प्रादेशिक, राष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा कथक कलाकार, कथक गुरु, प्रतिभा शिल्पकार, नृत्य साधना, कथक निर्णायक आदि अनेकानेक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है.

डॉ. रुपाली इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता कान्ता- स्व. देवकीनंदन भट्टर, गुरु स्व. पंडित वासुदेव मिश्रा एवं प्रफुल्ल गेहलोत सर तथा अपने पति नवीन सोनी को देती हैं. डॉ. रुपाली का सपना था प्रसिद्ध नृत्य कलाकार अभिनेत्री जयाप्रदा से मिलना, जो इस कार्यक्रम में उनके हाथों से ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड-2026 टाइटल कथक नृत्य गुरु रत्न अवार्ड इन क्लासिकल डांस के रूप में प्राप्त हुआ. डॉ. रुपाली की संस्था सरस्वती कथक (डांस) कला केंद्र द्वारा शहर में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर एकल, सामूहिक प्रस्तुति दी जाती रही है.

 

 

Next Post

भीषण गर्मी से शहर हलाकान, पारा 43 डिग्री पर पहुंचा

Mon Apr 27 , 2026
इंदौर: पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी के कारण शहर में आमजन हलाकान हो गया है. आज पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन शाम को शहर के बाहरी इलाकों में हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत भी मिली है.पिछले एक हफ्ते से सूरज के तेवर बहुत तीखे हो गए […]

You May Like