BRTS: 90 करोड़ से चौड़ा होगा कॉरिडोर, स्मार्ट सिटी फंड से होगा काम

इंदौर: शहर की बीआरटीएस सड़क को तोड़कर चौड़ी करने की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार हो गई है. सड़क चौड़ीकरण पर 90 करोड़ लागत आएगी. इसके तहत नगर निगम स्ट्रॉर्म वॉटर लाइन, साइकिल ट्रैक और बिजली खंबे और हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का काम भी किया जाएगा. उक्त कार्य स्मार्ट सिटी फंड से किया जाएगा, इसकी स्मार्ट सिटी अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है.

नगर निगम बीआरटीएस एबी रोड चौड़ीकरण कार्य जल्दी ही शुरु कर देगा. उक्त सड़क को चौड़ा करने के लिए नगर निगम को प्राथमिक रिपोर्ट मिल गई है. चौड़ा करने की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है. प्राथमिक रिपोर्ट में एबी रोड को चौड़ा करने में बाधक हाईटेंशन लाइन, बिजली खंबे, साइकिल ट्रैक और स्ट्रार्म वॉटर लाइन शिफ्ट करेगा. इसके बाद सड़क दोनों ओर से 15 से 20 फीट का चौड़ी होगी. सड़क चौड़ीकरण कार्य पर नगर निगम को090 करोड़ रुपए की लागत आएगी. यह पैसा स्मार्ट सिटी फंड से लिया जाएगा. उक्त खर्च की स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह की मंजूरी दे दी है.
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्य तैयार करने के निर्देश
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट मिल गई है और उसमे 90 करोड़ खर्च आने का अनुमान है. सड़क चौड़ीकरण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए है. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कारवाई होगी.

Next Post

ट्रंप की 200% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारतीय फार्मा शेयरों में उछाल जारी: निवेशक बेफिक्र, निफ्टी फार्मा में बढ़त; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद भी बनी वजह

Wed Jul 9 , 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी दवा आयातों पर 200 फीसदी तक शुल्क लगाने की दी चेतावनी, पर निवेशकों ने की अनदेखी; भारतीय फार्मा उद्योग को नए अवसरों की उम्मीद। मुंबई, 9 जुलाई, 2025 (नवभारत): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी दवा आयातों पर 200 फीसदी तक का टैरिफ (शुल्क) […]

You May Like