दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आज से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर :दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज 1 जून से होगा। यह आयोजन “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के साथ 8 जून तक होगा।आयोजन समिति के अनुसार आज प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर तथा भजन-कीर्तन के साथ यात्रा में शामिल होंगी।
कथा व्यास जगद्गुरु स्वामी श्री रामेश्वरानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से सायं 7:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा का सीधा प्रसारण धर्मपुरी मंदिर के सोशल मीडिया माध्यमों पर भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राधाकृष्ण कारड़ा एवं संगीता कारड़ा हैं। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Next Post

अमृत मिशन 2.0 परियोजनाओं का आयुक्त ने लिया जायजा

Mon Jun 1 , 2026
सतना:  डॉ.शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिगनहट घाट […]

You May Like