भोपाल, 12 अप्रैल (वार्ता) ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने एलटीटी और छपरा के मध्य सात-सात ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएगी।
पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छपरा के बीच गाड़ी संख्या 01029/01030 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सात-सात ट्रिप चलेगी। यह गाड़ी पमरे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 01029 एलटीटी से छपरा स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक रविवार को एलटीटी स्टेशन से रात 22:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी दोपहर 13:05 बजे, जबलपुर 17:00 बजे, कटनी 19:00 बजे, सतना 21:00 बजे पहुंचकर तीसरे दिन प्रयागराज छिवकी 00:55 बजे और मंगलवार को दोपहर 13:15 बजे छपरा स्टेशन पहुँचेगी।
इसीप्रकार गाड़ी संख्या 01030 छपरा से एलटीटी स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा स्टेशन से रात 19:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रयागराज छिवकी प्रातः 05:50 बजे, सतना 08:40 बजे, कटनी 10:05 बजे, जबलपुर 12:10 बजे, इटारसी 17:00 बजे और गुरुवार सुबह 08:00 बजे एलटीटी स्टेशन पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार जंक्शन, ग़ाज़ीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 08 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 एलएचबी कोच रहेंगे।
