शिकायत निपटान में लापरवाही के लिए मुथूट फिनकॉर्प पर 2.70 लाख का जुर्माना

मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शिकायत निपटान में लापरवाही के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मुथूट फिनकॉर्प पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 31 मार्च 2024 की कंपनी की वित्तीय स्थिति की जांच के दौरान निर्देशों के उल्लंघन का मामला सामने आया था। उसने पाया कि कंपनी अपनी आंतरिक शिकायत निवारण प्रणाली में आंशिक या पूरी तरह खारिज शिकायतों के आंतरिक ओम्बुडसमैन के पास स्वतः भेजने के लिए तंत्र बनाने में विफल रही है।

कंपनी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा गया कि उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाये। नोटिस के जवाब और अतिरिक्त लिखित तथा मौखिक स्पष्टीकरणों को संतोषजनक न पाये जाने के बाद केंद्रीय बैंक ने उस पर जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना नियामकीय अनुपालना में कमी के कारण लगाया गया है और इससे किसी लेनदेन की वैधता पर प्रश्नचिह्न नहीं लगता है।

 

Next Post

भीड़ में बिछड़े 41 श्रद्धालुओं को पुलिस ने परिवार से मिलाया

Fri Sep 26 , 2025
डोंगरगढ़, 26 सितंबर (वार्ता) नवरात्रि पर्व पर माता रानी के बमलेश्वरी दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच कई लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ऐसे श्रद्धालुओं की खोजबीन शुरू की […]

You May Like