भीड़ में बिछड़े 41 श्रद्धालुओं को पुलिस ने परिवार से मिलाया

डोंगरगढ़, 26 सितंबर (वार्ता) नवरात्रि पर्व पर माता रानी के बमलेश्वरी दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच कई लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ऐसे श्रद्धालुओं की खोजबीन शुरू की और उन्हें उनके परिवारजनों तक सुरक्षित पहुंचाया।

पुलिस द्वारा अब तक कुल 41 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया है। इनमें 25 बच्चे,सात युवक/युवतियां और नौ वृद्धजन शामिल हैं। पुलिस की तत्परता से परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

माता रानी के दरबार में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। वहीं श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और छोटे बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें।

Next Post

मीरवाइज ने लगातार तीसरी घर में नजरबंद होने का किया दावा

Fri Sep 26 , 2025
श्रीनगर, 26 सितंबर (वार्ता) कश्मीर के प्रमुख मौलवी एवं हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों ने उन्हें फिर से नजरबंद कर दिया है, जिससे वह श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज अदा नहीं कर सकेंगे। मीरवाइज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि […]

You May Like