भैरूंदा. पुलिस ने 12 सालों से बाइक चोरी में फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी जगदीश पंवार पिता जयराम पंवार निवासी ग्राम ससली थाना गोपालपुर ने वर्ष 2013 में अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मिथुन निवासी ग्राम छीपानेर व उसके मौसी के लड़के दिनेश को गिर तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की थी. घटना मेें फरार आरोपी जितेन्द्र पिता रामलाल घटना के पश्चात से ही अपने घर से फरार हो गया था और जिले से बाहर रायसेन और हरदा मेें रह रहा था. एसपी द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ईनाम की भी घोषणा की गई थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपने घर रिश्तेदारी में आने के दौरान उसे धर दबोचा. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया. कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक सुन्दरलाल सरयाम, आरक्षक प्रकाश नर्रे, राजाबाबू, रविन्द्र मैहर, विश्वास का योगदान रहा.
