नगरपालिका में दो वकीलों की वापसी, करोड़ों की जमीन का केस हार चुकी है नपा

शिवपुरी। शिवपुरी नगरपालिका में नियुक्त दो वकीलों, एडवोकेट संजय कुशवाह और विनीत शर्मा की वापसी हो गई है, जिन्हें लगभग 3 माह पूर्व सीएमओ इशांक धाकड़ ने हटा दिया था। उनकी वापसी का कारण नगरपालिका की ओर से न्यायालयीन मामलों में मिल रही शिकस्त माना जा रहा है, खासकर नाले के पास वाली करोड़ों की जमीन का मामला जिसमें नपा को हार का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि लगभग 3 माह पूर्व नपा सीएमओ इशांक धाकड़ ने नपा में नियुक्त एडवोकेट संजय कुशवाह और विनीत शर्मा को हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद नगरपालिका की कमान एकमात्र शेष बचे वरिष्ठ एडवोकेट गिरीश गुप्ता के हाथों में रह गई थी। इसके बाद जब नपा में हुए सड़क रिपेयरिंग घोटाले का पर्दाफाश हुआ, और ठेकेदार सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई। जब यह मामला कोर्ट में आया तो आरोपियों की तरफ से नियुक्त वकील से बहस करने में असुविधा का सामना करना पड़ा था।

चूंकि हटाए गए वकीलों ने पूर्व में नपा की जमीनों के कुछ मामले जीतकर नपा को जमीन वापस दिलवाई थी। अब वो वकील फिर से वापस आ गए। हैं, तो हो सकता है नाले वाली जिस जमीन के मामले में नपा को हार का मुंह देखना पड़ा, उस मामले की अपील हाईकोर्ट में करने की तैयारी है।

Next Post

पेट्रोल पंप पर उपद्रव के बाद कार ने ऑफिस में मारी टक्कर

Fri Nov 7 , 2025
भिंड। जिले के अमायन थाना क्षेत्र के कनाथर गांव स्थित कैला देवी पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों ने जमकर उपद्रव मचाया। उधारी को लेकर रात में हुए विवाद के बाद वही युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पंप संचालक अवधेश त्यागी ने पुलिस को बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन