
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में जल्दी चिकिन मांगने पर दुकान संचालक ने ग्राहक पर बका हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि लवकेश यादव 23 वर्ष निवासी ग्राम बघेली पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मल्लू गोटिया की चिकिन की दुकान पर चिकिन लेने गया था जहॉ भीड थी, उसने मल्लू से कहा कि जल्दी चिकिन दे दो, जिस पर मल्लू गोटिया गालीगलौज करने लगा, विरोध करने पर हत्या करने की नीयत से बका से हमला कर उसके पेट में चोट पहुंचा दी।
