
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ लूटपाटकर दी। पुलिस के मुताबिक हसरत अली को तीन लोगों ने रोका और मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल, रुपए और आधारकार्ड लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
