5 साल की बच्ची को अगवा करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सुरक्षित

भोपाल: हबीबगंज थाना पुलिस ने 5 साल की नाबालिग बच्ची को अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. रविवार को डीसीपी जोन 1 आशुतोष गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी बाबा उर्फ अजीत राय निवासी श्याम नगर ने स्वीकार किया है कि वह गलत इरादे से बच्ची को अपने साथ लेकर गया था. आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने बच्ची के साथ मारपीट करते हुए बैडटच भी किया था.

आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि शहर के 1100 क्वाटर्स हनुमान मंदिर से 5 साल की नाबालिग बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट बच्ची के परिजनों ने पुलिस में की थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को कुछ ही घंटों में तलाश लिया था. आरोपी बाबा मौके से फरारा हो गया था. जिसकी तलाश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

पत्रकार पर हमला करने के मामले में जयंत पाटिल को अदालत ने दोषी करार दिया

Sun Oct 19 , 2025
कोल्हापुर, रायगढ़, 18 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र में अलीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम बी अत्तर ने पत्रकार हर्षद कशालकर पर हमले से जुड़े एक मामले में भारतीय शेतकारी कामगार पक्ष (बीएसकेपी) के मुख्य सचिव जयंत पाटिल को दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई और 5,000 रुपये का मुआवजा […]

You May Like