नरेंद्र सिंह ने मुरैना में किया शहीद की प्रतिमा का अनावरण

मुरैना: सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले अटार गांव में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे ने शहीद हवलदार स्व. महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इस महान शहीद के बलिदान से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले और अपने जीवन को सार्थक बनाये। भारत माता की रक्षा में चंबल के लोग सबसे आगे हैं।

संत कृपाल सिंह ने कहा कि चंबल में पं. रामप्रसाद बिस्मिल जैसे शहीदों ने अपना बलिदान देकर चंबल की भूमि को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार के परिवार को मैं आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में जो भी सहायता करने का अवसर होगा, मैं पीछे नहीं रहूंगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने भी संबोधित किया।

Next Post

ग्वालियर में कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका

Thu Mar 6 , 2025
ग्वालियर: शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेला ग्राउंड के अध्यक्ष महादेव अपोरिया के नेतृत्व में गांधी रोड द्वारकाधीश मंदिर के सामने भाजपा सरकार के मंत्री पहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया. जिसमें थाटीपुर ब्लॉक के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, आईटी सेल के […]

You May Like