नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर:आजाद नगर में रहने वाले एक नाबालिग ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
एमवाय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर में रहने वाले 19 वर्षीय कृष के शव को सुबह एमवाय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया.

कृष के परिजन संजय ने बताया कि सुबह जब उन्होंने घर कृष को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला, इस पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो कृष फंदे पर झूल रहा था. जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जांच शुरु की. पुलिस को कहना है कि परिवार के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जा रही है

Next Post

पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Sat Jan 18 , 2025
पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की इंदौर: राऊ क्षेत्र की ओम साईंनाथ कॉलोनी में दहेज लोभी पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने जांच के बाद पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के […]

You May Like