अयोध्या से नागपुर जा रही बस पलटी, तीन की मौत, 14 घायल

रमनपुर घाटी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनपुर घाटी में अयोध्या से नागपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन तीन यात्रियों की जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 14 से 15 यात्री घायल हो गए अचानक हुए हादसे से मौके पर मच गई जिसे सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बचाव कर शुरू किया साथ इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शवों को पीएम के लिए मेडिकल भिजवाया गया।

बरगी थाना प्रभारी कमलेश चोरिया ने बताया कि बस क्रमांक एम एच 14 एल बी 8718 अयोध्या से नागपुर लौट रही थी तभी सुबह 4:00 बजे बस अनियंत्रित होकर रमनपुर घाटी पर पलट गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। बस में 36 यात्री माैजूद थे। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इनकी हुई मौत
शुभम मेश्राम, 28
नागपुर, अमोल खोड़े, 42
नागपुर, मलम्मा पत्नी संथप्पा, 45 हैदराबाद की मौत हुई है।

Next Post

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 221 रनों का लक्ष्य

Sun Mar 23 , 2025
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) 23 मार्च (वार्ता) फिन एलन (50) के तूफानी अर्धशतक, टिम सीफर्ट (44) और कप्तान माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पाकिस्तान के कप्तान […]

You May Like