
इंदौर: राजमहल कॉलोनी में एक युवक नाजिम, जो खुद को यश नाम से पहचान दे रहा था, को संदिग्ध मानते हुए रहवासियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से जूनी इंदौर थाने पहुंचाया. युवक एक युवती से संपर्क में था, जिससे क्षेत्र में नाराजगी फैली. पूछताछ में असली पहचान सामने आने पर उसे थाने ले जाया गया.
युवक जिम ट्रेनर है और निजी प्रशिक्षण के दौरान युवतियों के संपर्क में आता था. पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की है. फिलहाल धारा 151 के तहत कार्रवाई हुई है और विस्तृत जांच जारी है.
