
रीवा, रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़री में दो भाइयों के बीच में हो रहे विवाद को शांत करने पहुंचे चाचा चाची और बहन के ऊपर आरोपियों ने हमला कर दिया
घायलों को उपचार के लिए सिरमौर अस्पताल लाया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है
घटना के संबंध में घायल छोटेलाल लोनिया निवासी पाडरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह उसका भतीजा गाय बांध रहा था इसी दौरान दूसरा भतीजा सुरेंद्र और दीपक ने मिलकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया
छोटे लाल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच हो रहे विवाद को जब वह शांत करने पहुंचा तो दीपक और सुरेंद्र सहित उसके घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर छोटे लाल के ऊपर हमला कर दिया
छोटे लाल को पीटता देख उसकी पत्नी और बच्चिया भी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की है
सिरमौर थाना प्रभारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
