
रीवा, मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई
इस दौरान एक पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर दी गई है
घटना के संबंध में घायल भगवानदास गुप्ता निवासी पहाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसने परिवार के लोगों से ही एक जमीन पहाड़ी बाजार में ही खरीदी थी
भगवान दास ने बताया कि इसी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसका विरोध मुकेश गुप्ता रामचरित गुप्ता सहित उनके परिवार के लोगों ने किया और मारपीट शुरू कर दी
भगवान दास ने बताया कि आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया और खरीदी गई जमीन पर भवन निर्माण के लिए रोक लगा दी गई
भगवान दास ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसने जमीन खरीदी थी जिसकी रजिस्ट्री पट्टा सब उसके नाम है इसके बावजूद भी आरोपियों द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा और मारपीट की जा रही है पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
