दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में दिल्ली सरकार के बजट और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गुरुवार निशाना साधते हुए कहा कि 1.03 लाख करोड़ रुपये के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 13,034 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बावजूद राजधानी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।

श्री यादव ने कहा कि उसी तरह शिक्षा के लिए 19,326 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद शिक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं, दवाओं और स्टाफ की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में न्यूरोसर्जरी कोर्स बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने भी शिक्षकों की कमी को लेकर कार्रवाई की है। श्री यादव के अनुसार, बजट का बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं हो सका और जो हुआ, वह प्रशासनिक खर्चों में चला गया, जिससे स्वास्थ्य ढांचा और कमजोर हुआ।

 

 

Next Post

श्रीलंका के संसदीय दल ने किया भारत के जल-स्वच्छता मॉडल का अध्ययन

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने भारत दौरे पर आए श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के संचालन संबंधी व्यापक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। श्रीलंका के सांसद एस.एम. मारिक्कर के नेतृत्व में श्रीलंका […]

You May Like

Play sound