अगले कोच का ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान में होगा: एसीबी प्रमुख

काबुल, 21 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के अधिकारी चाहते है कि उनका अगला राष्ट्रीय मुख्य कोच और सहयोगी स्टाफ ऑफ सीजन के दौरान अफगानिस्तान से काम करे।

अफगानिस्तान के मौजूदा टी-20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने और जोनाथन ट्रॉट के पद से हटने के बाद एसीबी अभी अपने अगले मुख्य कोच की नियुक्ति पर काम कर रहा है।

नसीब ने शुक्रवार को क्रिकबज को बताया, “हमने (हेड कोच और दूसरे विदेशी कोचों के) अनुबंध में कहा है कि उनका ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। और जब कोई सीरीज शेड्यूल न हो, तो उन्हें राष्ट्रीय टीम की कमजोरियों को सुधारने पर काम करना चाहिए।”

नसीब ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वे श्रीलंका के खिलाफ दुबई में होने वाली आगामी सफेद गेंद सीरीज से पहले अपने अगले मुख्य कोच की नियुक्ति कर लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 मैच खेले जायेंगे। यह सीरीज 13-25 मार्च के बीच दुबई और शारजाह में खेली जायेगी।

उन्होंने कहा, “उन्होंने तीन कोच शॉर्टलिस्ट किए हैं और उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं। हायरिंग फाइनल होने के बाद हम श्रीलंका सीरीज से पहले नए मुख्य कोच की नियुक्ति की घोषणा करेंगे। उनमें से दो दक्षिण अफ्रीका से हैं और एक एशिया से है। हमने अभी तक उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट फाइनल नहीं किया है, इसलिए उनके नाम बताना जल्दबाजी होगी।”

 

 

Next Post

गांधी भवन के बाहर भाजयुमो–कांग्रेस आमने-सामने पथराव में पुलिस अधिकारी व महिला कार्यकर्ता घायल

Sat Feb 21 , 2026
इंदौर। शहर की सियासत शनिवार को उस समय गरमा गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस के विरोध में गांधी भवन की ओर कूच किया. पुलिस ने पहले से ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर कड़े इंतजाम कर रखे थे और दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने […]

You May Like

मनोरंजन