बिजावर पहुंचे मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु यादव, विधायक राजेश शुक्ला के निवास पर की शिष्टाचार भेंट

बिजावर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव रविवार को बिजावर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजावर विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र एवं अपने मित्र अविराम शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की।

रविवार सुबह करीब 11 बजे अविराम शुक्ला ने अभिमन्यु यादव का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान दोनों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और दोनों परिवारों के बीच आत्मीय संबंधों की झलक देखने को मिली।

Next Post

प्रेम प्रसंग की रंजिश में हत्या! छतरपुर में बेटे के कदम की सजा मां को मिली; लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Sun Jul 12 , 2026
. छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र की कुम्हार टोली में बीते दिन 55 वर्षीय हरकुंवर प्रजापति की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना […]

You May Like

Play sound