
भोपाल। परवलिया थाना इलाके में ब्रिज से नीचे छलांग लगा एक महिला ने आत्महत्या कर ली. राहगीरों की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है. मर्ग कामय कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर गांव में बने एक ब्रिज पर शुक्रवार दोपहर एक महिला पहुंची. वह बहुत देर तक ब्रिज के ऊपर घूमती रही और अचानक से नीचे कूद गई. ब्रिज से करीब चालीस फीट की ऊंचाई से गिरने से महिला की मौके पर मौत हो गई. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव बरामद कर मर्चुरी में रखवा दिया है. महिला की फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है. महिला की उम्र करीब पैंतीस साल आंकी गई है. उसके एक हाथ पर संतोष कुमारी नाम गुदा होने की भई जानकारी सामने आई है. परवलिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
