श्रीगंगानगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुए 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के संदर्भ में आरोपियों को बीच सड़क पर पुलिस द्वारा पीटा गया और जुलूस निकाला गया. लेकिन यह पूरी तरह से गलत हैं.
हमने इस वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो श्रीगंगानगर का नहीं बल्कि गुजरात का है. वीडियो अप्रैल 2026 का है जब एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में 8 आरोपियों को पकड़ा था और उनका जुलूस निकाला था.!
हमने इंटरनेट पर खोज की और पाया कि वाकई यह वीडियो राजस्थान का नहीं गुजरात का है. एक्स पर हमें इसके सबूत मिले जहां लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया और हमने पाया कि यह वीडियो मार्च 2026 को इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था. जिससे यह साबित होता है कि यह वीडियो हालिया दिनों में हुए राजस्थान की घटना का नहीं बल्कि गुजरात का है.
