कई दिन से बंद घर में मिला शव, छत से दाखिल हुए परिजन

दतिया। भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। मकान से तेज दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।

मृतक की पहचान ओमकार सिंह पिता स्वर्गीय नारायण सिंह यादव निवासी ग्राम देवरा के रूप में हुई है। मृतक के भाई जनमन सिंह यादव निवासी ग्राम सोप्ता को गांव के रवि यादव ने फोन कर बताया कि ओमकार सिंह कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहे हैं और उनके घर से तेज बदबू आ रही है। जनमन सिंह अपने भतीजे प्रशांत के साथ देवरा पहुंचे। घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। ऐसे में प्रशांत पड़ोसी की छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और अंदर से दरवाजा खोला। परिजन जब घर के भीतर पहुंचे तो ओमकार सिंह जमीन पर मृत पड़े मिले। शव काफी पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। ओमकार सिंह अकेले रहते थे और शराब पीने के आदी थे।

Next Post

ज्योति याराजी ने शानदार प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स में बनाई जगह

Thu Jun 25 , 2026
भुवनेश्वर, 25 जून (वार्ता) ज्योति याराजी ने बुधवार को नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की। ज्योति ने ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में 100 मीटर हर्डल्स रेस जीती। ज्योति ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के एशियाई […]

You May Like