बीस साल से फरार स्थायी वारंटी पुलिस के शिकंजे में

मऊगंज: ऑपरेशन कैच अभियान के तहत मऊगंज जिले की शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मऊगंज भेज दिया गया. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे रामहित पिता सीताराम साकेत, निवासी ग्राम बसिगड़ा पथरौही, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज को गिरफ्तार किया.

आरोपी पिछले लगभग 20 वर्षों से स्थायी वारंट के बावजूद फरार था. गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल मऊगंज भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन कैच’ के तहत फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

Next Post

रिवर फ्रंट फेज-2 में 76 लोगों को दिया गया 16 करोड़ से अधिक का मुआवजा

Sat Jul 11 , 2026
रीवा: कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बीहर रिवर फ्रंट फेज-2 के कार्यों का मौके पर जायजा लिया. कलेक्टर ने कहा कि रिवर फ्रंट एक तथा फेज दो में अधिग्रहीत जमीनों की नगर निगम तत्काल रजिस्ट्री कराकर पजेशन प्राप्त करे.जिन व्यक्तियों ने मुआवजा मिलने के बाद स्वेच्छा से जमीन और मकान खाली […]

You May Like

Play sound