श्रीलंका पुलिस के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी ड्रग मनी बरामद

कोलंबो, (वार्ता) श्रीलंका में पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो (पीएनबी) ने कुरुनेगला क्षेत्र में 283 मिलियन रुपये से अधिक नकद जब्त किए, जो श्रीलंकाई पुलिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

डेली मिरर ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि अनुमान है कि यह पैसा मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त हुआ है, जिसे गुरुवार को दो वाहनों के साथ एक घर में छिपाकर रखा गया था।

कार्यवाहक पुलिस महानिरीक्षक प्रियंथा वीरसूर्या ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह पैसा जेल के अंदर से काम करने वाले एक मादक पदार्थ तस्कर का है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस बरामदगी के बारे में कुरुनेगला मजिस्ट्रेट अदालत को सूचित कर दिया है।

Next Post

नया संचार साथी मोबाइल ऐप लाँच

Sat Jan 18 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे देश में दूरसंचार पहुंच, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में आज कई नागरिक-केंद्रित पहलों का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में संचार साथी मोबाइल ऐप, राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) 2.0 का […]

You May Like