पांच दिन तक बारिश के आसार, तापमान में भी वृद्धि होगी

जबलपुर: शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव ने तेवर दिखाये। शाम को मौसम ने करवट बदली। इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज हवाएं चली। इसके साथ बदरा झमाझम बरस पड़े। मौसम विभाग की माने तो आने वाले पांच दिन बारिश के आसार है इसके साथ ही दिन और रात के तापमाने में वृद्धि की भी संभावना है।

अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सका है जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक जाने की संभावना है।

Next Post

हरदोई में कार खाई में पलटी,पांच मरे,छह गंभीर

Sat May 31 , 2025
हरदोई 31 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मझिला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम […]

You May Like