
भोपाल/इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को अपने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने इंदौर में नवनिर्मित जिला अस्पताल के शीघ्र उद्घाटन का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने बुधवार को उसके विधिवत उद्घाटन करने की सहमति दी ताकि शहरवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
भेंट के दौरान महापौर ने शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की तथा इंदौर के विकास कार्यों को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वरिष्ठ अधिकारी मनु श्रीवास्तव से भी मुलाकात कर इंदौर में सोलर ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति और उन्हें गति देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में शहर में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा सोलर परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से इंदौर में स्वास्थ्य, ऊर्जा और आधारभूत विकास से जुड़ी परियोजनाओं को और अधिक गति मिलेगी।
