राजनीतिक संत कैलाश जोशी को याद किया 

बागली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके दिवंगत राजनेता कैलाश जोशी के 97वे जन्म दिवस अवसर पर उनकी राजनीतिक पाठशाला बागली एवं हाटपिपलिया में उनके अनुयायियों द्वारा पूरे याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बागली स्थित थाना चौराहे पर उनकी प्रतिभा पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी की ईमानदारी के आदर्शों के विषय पर उद्बोधन दिया गया नगर पालिका भाषा के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल बडोला मुकेश गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष आरती शिवहरे एवं बड़ी संख्या में बागली नगर परिषद के पार्षद इस दौरान उपस्थित रहे इसी प्रकार हाट पिपलिया में भी उनके स्मारक स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और प्रतिभा को दूध से नहलाकर अभिषेक करते हुए पुष्प अर्पित किए गोर तलब एक ही पहले हार्ट पिपलिया विधानसभा एवं बागली विधानसभा एक ही थी आगे चलकर दो विधानसभा बनी हाटपिपलिया विधानसभा से कैलाश जोशी के बाद नवीन विधानसभा में पहले विधायक तेज सिंह सेधंव बने उसके बाद बागली विधानसभा से चुनाव हारने के बाद इसी विधानसभा से उनके पुत्र दीपक जोशी विधायक बने बाद में यही हाटपिपलिया से भी विधायक बने दीपक जोशी के विधायक कार्यकाल के बाद बागली विधानसभा आदिवासी सीट सुरक्षित हो गई। इस प्रकार राजनीति के इतिहास में दोनों पिता पुत्र दोनों विधानसभा का नेतृत्व कर चुके हैं।

Next Post

आजादी के दशकों बाद भी सडक़ को तरस रहा पीपलदा पठार, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Tue Jul 14 , 2026
नीमच। सडक़ नहीं तो विकास कैसा? इसी सवाल के साथ मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपलदा पठार के ग्रामीण मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सडक़, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आर. सागर कछावा भी […]

You May Like