इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की गुलजार कॉलोनी में रोजा खोलने के लिए घर से बाहर गई महिला के घर में चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की गुलजार कॉलोनी स्थित पूरणदास की बगीया में रहने वाली 29 वर्षीय गुलनाज बी की शिकायत पर केस दर्ज किया है. फरियादी ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च की शाम करीब 6.10 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ रोजा खोलने के लिए सास के घर गई थी.
रात करीब 7.45 बजे वापस लौटने पर घर की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला और उसमें रखे 30 हजार रुपए गायब थे. महिला ने आशंका जताई है कि चंदन नगर में रहने वाली बुशरा बी और सना नाम की महिलाओं ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी चोरी की होगी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
