दोस्त को छोड़ लौट रहे इलेक्ट्रीशियन की सडक़ हादसे में मौत

उज्जैन। बिजली विभाग में ठेकेदारी के अंतर्गत काम करने वाले युवक की रात में सडक़ हादसे के दौरान मौत हो गई। सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात बताया जा रहा है।

देवास रोड स्थित चंदेसरा के पास प्रेम नगर में रहने वाला अनिल पिता भवरलाल सुनेरिया 42 साल बिजली विभाग में ठेकेदारी के अतर्गत इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। रात में दोस्त ईश्वर को छोडऩे ग्राम जेथल गया था। रात 11:00 बजे के लगभग वापस लौटते समय गरोठ ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अनिल गंभीर घायल हो गया उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल लाया गया। जानकारी लगने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है परिजनों का कहना था कि अनिल तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि अनिल की बाइक को संभवत चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी है। जिसका पता लगाने के लिए ब्रिज के आसपास लगे कैमरे देखे जाएंगे।

Next Post

फ्रेंच ओपन: पहले दौर में सिंधु और लक्ष्य के सामने कड़ी चुनौती

Mon Oct 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) भारत के प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी, जिनमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु और पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन शामिल हैं, मंगलवार से पेरिस में शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म वापस पाने का प्रयास करेंगे। 9,50,000 अमेरिकी डॉलर […]

You May Like

Play sound