दो शातिर चोर गिरफ्तार, आधा दर्जन वाहन जब्त

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन जप्त किए गए है। पकड़े गए चोर पल झपकते ही लॉक तोडक़र टूव्हीलर ले उड़ते थे। पकड़े गए आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

टीआई नवल आर्य ने बताया कि सूरज पिता गणेश यादव (19) निवासी छुई खदान वेदी नगर गढ़ा एवं आशुतोष पिता रतिराम यादव (19) निवासी सुनवारा थाना धनौरा जिला सिवनी को पकड़ा गया। जिन्होंने पूछताछ करने वाहनों की चोरी करना स्वीकार की। सूरज यादव ने लार्डगजं क्षेत्र से दो स्कूटी, शहपुरा से एक स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आशुतोष यादव ने लार्डगंज से एक स्कूटी, भेड़ाघाट टोल के पास आगे से एक स्कूटी चुराना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से पांच वाहनों को जब्त किया गया इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Next Post

मेट्रो कार्यों पर महापौर के सख्त निर्देश

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर: शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्यों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्षेत्र-1 के वार्ड 4 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेट्रो परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर अब तेजी से ‘टेंपो वाले शहर’ से ‘मेट्रो सिटी’ की दिशा में […]

You May Like