इंदौर: शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्यों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्षेत्र-1 के वार्ड 4 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेट्रो परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर अब तेजी से ‘टेंपो वाले शहर’ से ‘मेट्रो सिटी’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में नागरिकों को अंडरग्राउंड मेट्रो का अनुभव भी मिलेगा।
मेट्रो निर्माण कार्य के चलते आसपास की कॉलोनियों में पानी और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने एयरपोर्ट रोड स्थित अंडरग्राउंड कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यूटिलिटी लाइनों को किसी भी स्थिति में क्षति न पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य को व्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
