मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई में वायु की गुणवत्ता के स्तर में सुधार देखा गया। शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज की गयी जिससे पूरे शहर में स्थिति बेहतर रही।
हालांकि शहर के कुछ इलाकों में हालांकि वायु की गुणवत्ता का स्तर ‘अच्छा’ से लेकर ‘खराब’ तक भी दर्ज किया गया।
वायु की सबसे खराब गुणवत्ता शहर के उपनगर मलाड पश्चिम के सुंदर नगर में दर्ज की गई, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 127 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में था, जबकि वायु की सबसे अच्छी गुणवत्ता अंधेरी पूर्व में मुलगांव स्टेशन 2 पर दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 5 था।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मुंबई शहर और उपनगरों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की उम्मीद है और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। लू (हीटवेव) की हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, फिर भी सोमवार को मुंबई में मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है।
सोमवार को हालांंकि ठाणे और पालघर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मुंबई में दो दिनों यानी 21 और 22 अप्रैल को भी हल्की बारिश और बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कोंकण, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्रों के लिए अगले पांच दिनों तक बिजली चमकने के साथ तूफान, मध्यम बारिश और तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।
