जबलपुर:गढ़ा थानांतर्गत त्रिपुरी चौक के पास मोटर मैकेनिक की दुकान के ऊपर दो दिन से मंडरा रहे उड़ने वाले सर्प के जोड़ो को पकड़ लिया गया। जानकारी अनुसार त्रिपुरी चौक के पास मोटर मैकेनिक की दुकान है। वहां पर विगत दो दिन से एक चार फीट लंबा तथा एक तीन फीट लंबा सर्प का जोड़ा लोहे की फैंसिंग पर विचरण करते हुए दहशत का पर्याय बना हुआ था।
आज सांयकाल 04 बजे जब सर्प का जोड़ा दुकान दार के पास आ गया तो वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय आनंद कोष्टा ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप के जोड़े को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। फिलहाल सर्प के जोड़े के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
