जनवरी में खुदरा महंगाई 4.31 प्रतिशत पर आयी

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) सब्जियों, दाल दलहन, मसालों और अंड्डो जैसे खाद्य पदार्थ की कीमतों में आयी नरमी से इस वर्ष जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई कम होकर 4.31 प्रतिशत पर आ गयी जबकि जनवरी 2024 में यह 5.22 प्रतिशत पर रही थी।

दिसंबर 2़024 में यह महंगाई 5.10 प्रतिशत पर रही थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ो के अनुसार जनवरी 2025 में खाद्य पदार्थाें की महंगाई 6.02 प्रतिशत रही जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 8.39 प्रतिशत रही थी। दिसंबर 2024 में यह 8.30 प्रतिशत रही थी।

जनवरी 2025 में सबसे कम मुद्रास्फीति वाली शीर्ष पाँच वस्तुओं में जीरा, अदरक, सूखी मिर्च , बैंगन, एलपीजी (वाहन को छोड़कर) हैं तथा सबसे अधिक मुद्रास्फीति वाली शीर्ष पाँच वस्तुओं में नारियल तेल, आलू, नारियल, लहसुन, मटर शामिल है।

उसने कहा कि जनवरी 2025 में ग्रामीण क्षेत्र में हेडलाइन और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। जनवरी, 2025 में यह 4.64 प्रतिशत है जबकि दिसंबर, 2024 में यह 5.76 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्र में चााद्य पदार्थाें की खुदरा महंगाई दिसंबर, 2024 में 8.65 प्रतिशत की तुलना में जनवरी, 2025 में 6.31 प्रतिशत देखी गई। शहरी क्षेत्र की हेडलाइन मुद्रास्फीति में दिसंबर, 2024 में 4.58प्रतिशत से जनवरी, 2025 में 3.87प्रतिशत तक की तीव्र गिरावट देखी गई। खाद्य मुद्रास्फीति में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई, जो दिसंबर, 2024 में 7.9प्रतिशत से घटकर जनवरी, 2025 में 5.53प्रतिशत हो गई। जनवरी, 2025 आवास मुद्रास्फीति दर 2.76प्रतिशत है। दिसंबर, 2024 के लिए यह 2.71 प्रतिशत थी। आवास सूचकांक केवल शहरी क्षेत्र के लिए संकलित किया गया है।

Next Post

अमेरिकी टैरिफ खतरे और तिमाही परिणाम से लगातार छठे दिन गिरा बाजार

Wed Feb 12 , 2025
मुंबई 12 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ खतरे और कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम से चिंतित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर रियल्टी, सीडी, ऊर्जा और ऑटो समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार छठे दिन गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122.52 […]

You May Like