दादर कबूतर दाना स्थल बंद किये जाने के बाद जैन समुदाय ने निकाली नयी तरकीब

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) दादर कबूतर दाना स्थल को तिरपाल से ढक कर बंद करने के बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जैन समुदाय ने कबूतरों को दाना डालने का नया तरीका निकाला है।

कबूतर दाना स्थल के समीप जैन मंदिर के साथ वाली इमारत की छत पर दाने की बोरियों को खाली कराया जा रहा है। इसका नतीजा यह हुआ कि हजारों कबूतर छत पर डेरा जमा रहे हैं।

स्थानीय निवासी इस स्थिति पर नाराजगी जता रहे है, उनका दावा है कि कबूतरों की बीट और पंख स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। वे इस अनाधिकृत कबूतर दाना स्थल को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे हैं।

Next Post

संदीप विर्क ईडी की हिरासत में, रिलायंस कैपिटल के पूर्व अधिकारी ने संपर्क के आरोप से किया इंकार

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तथाकथित धनशोधन मामले में संदीप विर्क और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही जाँच के सिलसिले संदीप को हिरासत में लिया है और कहा है कि उसका संबंध रिलायंस कैपिटल के एक पूर्व अधिकारी से था। रिलायंस कैपिटल के पूर्व अधिकारी […]

You May Like