ठग ने 1.64 लाख खाते से उड़ाए

जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत सदर निवासी एक वृद्ध के खाते से साइबर ठग ने 1 लाख 64 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को श्याम लाल रजक 55 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 सदर केण्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 3:30 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल से उसके खाता से 49 हजार 999 रूपये निकलने का मैसेज आया।

उसका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सदर में है वह बैंक जाने के लिये निकला बैंक जाते समय उसके खाते से लगातार चार बार में कुल 1 लाख 64 हजार 845 रूपये निकलने का मैसेज आया, बैंक में जाकर बताया तो बैंक खाता फ्रीज कर दिया इस प्रकार उसके खाते से अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा आनलाईन धोखधड़ी कर 1 लाख 64 हजार 845 रूपये निकाल लिये।

Next Post

बारात में चाकूबाजी, युवक घायल

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पौड़ा में बारात में चाकूबाजी हो गई। अचानक वारदात से अफरा-तफरी मच गई जिसमें कटनी निवासी युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सतीश चमार 18 वर्ष निवासी ग्राम […]

You May Like