बारात में चाकूबाजी, युवक घायल

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पौड़ा में बारात में चाकूबाजी हो गई। अचानक वारदात से अफरा-तफरी मच गई जिसमें कटनी निवासी युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सतीश चमार 18 वर्ष निवासी ग्राम गनियारी थाना पान उमरिया जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात पौड़ा सिहोरा निवासी रामजी चौधरी के यहां बारात में आया था.

बारात में गांव के आशीष चौधरी, सूरज चौधरी भी आये थे, खाना खाकर पानी पीने गया था तभी आशीष चौधरी व सूरज चौधरी आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों विवाद करने लगे, आशीष ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। सूरज चौधरी ने चाकू से हमलाकर दाहिने जांघ में चोट पहुंचा दी तथा दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

इमरान हाशमी का डरावना अंदाज वायरल, हॉरर फिल्म से मचाया तहलका

Wed Jun 24 , 2026
अभिनेता इमरान हाशमी पूरे 5 साल बाद हॉरर फिल्मों की दुनिया में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘रूह’ का खौफनाक पहला लुक रिलीज हो गया है। बड़े पर्दे पर जब भी खौफ और सस्पेंस का अनोखा मेल देखने को मिलता है, तो लोगों के जेहन में […]

You May Like