जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में साइबर अपराध अप्रत्याशित तरीके से बढ़ रहे हैं। इसके रोकथाम के लिए आमजनों में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध घटित होने के बाद अपराधी को पकडऩे के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की अहम भूमिका होती है। पीडि़त को भी जल्द से जल्द ये साक्ष्य जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने चाहिए ताकि फ्रॉड करने वाले तक जल्द पहुंचा जा सके।
जस्टिस सचदेवा गुरूवार को मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा सिल्वर जुबली हॉल में आयोजित लॉ लेक्चर सीरीज में बोल रहे थे। इस लेक्चर का पहली बार लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये प्रसारण किया गया। यूट्यूब के जरिए वकीलों ने अपने मोबाइल में भी देखा।हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन द्वारा अधिवक्ताओं की बिल्डिंग का शीघ्र शिलान्यास कराने का आग्रह किया। इस पर चीफ जस्टिस ने आश्वासन दिया कि मार्च माह में ही अधिवक्ताओं की बिल्डिंग का शिल्यानास कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पार्किंग की समस्या का हल निकालने का भी आश्वासन दिया।
