
पिपरिया।सुभाष वार्ड निवासी युवक आकाश राजपूत की गलत इलाज के चलते जान चली गई, नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापवाही का आरोप लगाया है। सुभाष वार्ड निवासी संजय पिता ओमप्रकाश राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई आकाश पिता ओमप्रकाश राजपूत उम्र 30 वर्ष का सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने पर मौहल्ले में ही डाक्टर राजकुमार मालवीय जिसका क्लीनिक श्री वैभव के नाम से सुभाष वार्ड में चलता है गये जहां उनके द्वारा इंजेक्शन लगाया व दवाई दी रात में स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर शासकीय चिकित्सालय गये जहां से प्राथमिक उपचार कर नर्मदा पुरम रेफर किया गया नर्मदा पुरम में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रिचा कटकवार ने बताया कि हमारे यहां आकाश राजपूत आया था उसकी स्थिति बहुत खराब थी जिसके लीवर में काफी दिक्कत थी प्राथमिक उपचार किया जाकर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच अस्पताल को सील कर दिया है डॉक्टर को पकड़कर थाने लाया गया है पीएम रिपोर्ट के बाद जांच में जो तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जावेगी। ज्ञात हो कि कोरोना काल के समय तत्कालीन बीएमओ द्वारा इनका क्लीनिक सील किया गया था, अब देखना होगा जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन इस प्रकार के डाक्टर के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है
