बदहाल सड़क और तेज रफ्तार ट्रक ने उजाड़ा परिवार, सोहागपुर के दंपती की मौत

बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात बैतूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाढर और बरेठा के बीच बांचा जोड़ की संकरी पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार शाहपुर अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर निवासी विजय यादव (47) और उनकी पत्नी आरती यादव (40) के रूप में हुई है। दोनों अपनी बेटी के साथ बाइक से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल से बैतूल की ओर आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर भोपाल-नागपुर हाईवे के इस हिस्से की बदहाल स्थिति को उजागर करता है। फोरलेन निर्माण अधूरा है, पुलियाएं संकरी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुधार की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।

Next Post

भूमिगत कोयला खदान मजदूरों का ऐलान पहले अधिकार, फिर काम

Sun Feb 8 , 2026
सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र में स्थित कोयला खदान मजदूरों ने भूमिगत खदानों में उतरने से पहले मजदूरों का आर-पार का ऐलान ,सारनी क्षेत्र के पाथाखेड़ा क्षेत्र की भूमिगत कोयला खदानों में कार्यरत मजदूरों ने अपने अधिकारों को लेकर निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। मजदूरों द्वारा प्रशासन और खदान प्रबंधन […]

You May Like