मूंग खरीदी में देरी से किसान नाराज़, पटवारी का CM को पत्र अन्नदाता की स्थिति ख़राब

भोपाल: मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर राज्य में मूंग की खरीदी में हो रही देरी और किसानों को समर्थन मूल्य से वंचित किए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही, असंवेदनशीलता और उदासीनता के कारण किसानों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पटवारी ने पत्र में उल्लेख किया कि खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,768 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि मंडियों में किसान इसे 6,000 से 7,000 रूपये में बेचने को मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार ने मूंग खरीदी के लिए अब तक केंद्र सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजा है, जबकि अन्य राज्यों ने पहले ही खरीदी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि हरदा, नरसिंहपुर, सीहोर, रायसेन और सिवनी जैसे जिलों में अभी तक खरीदी प्रारंभ नहीं हुई, जिससे किसानों में आक्रोश है और आंदोलन की स्थिति बन रही है। पिछले वर्ष मूंग का रकबा MSP पर खरीदी की घोषणा से बढ़ा था, जिससे लगभग 21 लाख टन उत्पादन हुआ, लेकिन इस वर्ष खरीदी की स्पष्टता नहीं है। पटवारी ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया है।

Next Post

सार्वजनिक अपमान होने से युवक ने ट्रेन से कट कर की थी आत्महत्या

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर।‌ पनागर थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पुल के ऊपर16 मार्च को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी, इस मामले में मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के साथ चौराहे पर मारपीट हुई थी, बेइज्जती होने से युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या की थी। […]

You May Like