गणेश विसर्जन के दौरान मेघाखेड़ी नदी में बहा युवक, मौत

मोहन बड़ोदिया।ग्राम फावका निवासी आयुष पिता सुरेंद्र सिंह राजपूत उम्र 16 वर्ष गणेश विसर्जन के लिए मेघाखेड़ी नदी में गया था. तभी शनिवार शाम को नदी के तेज बहाव के कारण युवक नदी में बह गया. अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू नहीं हो पाया. रविवार सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया गया. ग्राम सामगी माना और चौमा के केवट ने बड़ी मेहनत की.

आखिरकार 70 वर्षीय बुजुर्ग शिवसिंह राजपूत ने गोता लगाकर आयुष राजपूत के शव को नदी से बाहर निकाला. इस दौरान केवट रतनलाल भी नांव लेकर पहुंचे और इस पूरे रेस्क्यू में केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा. युवक के शव को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया. पोस्टमार्टम कर शव शाम 5 बजे परिजनों के सुपुर्द किया गया.

Next Post

विदाई की बेला में मानसून, बांध में आया 10 फीट से अधिक पानी 

Sun Sep 7 , 2025
शाजापुर।जिले का देर से रूख करने के बाद भी मानसून जिलेवासियों के लिए सामान्य रहा. क्योंकि चीलर बांध में 10 फीट से अधिक पानी जमा हो चुका है, जो नगरवासियों के लिए एक साल के लिए पर्याप्त है. वहीं किसानों को पानी देने के लिए आगामी दिनों में होने वाली […]

You May Like